वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार जद (यु) के नए अध्यक्ष
पटना, 29 नवंबर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने सोमवार को वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।
जद (यु) के प्रदेश प्रवक्ता अनिल पाठक ने सोमवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने मंत्री बनने के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने चौधरी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। सिंह विधानसभा चुनाव में जद (यु) चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे।












Click it and Unblock the Notifications