अमरीका की विकीलीक्स संस्थापक को चेतावनी

वेबसाइट विकीलीक्स अफ़ग़ानिस्तान युद्ध पर हज़ारों ख़ुफ़िया सैन्य दस्तावेज़ प्रकाशित कर चुकी है और इससे अमरीकी रक्षा मंत्रालय में खलबली मच गई थी. हाल में स्वीडन के मुख्य सरकारी वकील ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की गिरफ़्तारी के लिए स्वीडन में एक अदालत के सामने अनुरोध किया.
सरकारी वकील का दावा था कि ऐसा इसलिए ज़रूरी है ताकि कथित बलात्कार और छेड़छाड़ के दो अलग मामलों में असांजे से पूछताछ की जा सके. इससे पहले इसी सिलसिले में अगस्त में असांजे के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया गया था लेकिन एक दिन बाद इसे वापस ले लिया गया था.
अमरीकी कूटनीतिक संदेशों को सार्वजनिक करने से संबंधित चेतावनी एक पत्र में दी गई है. असांजे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं और स्वीडन में नहीं रहते हैं. वे इन आरोपों को निराधार और उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश बताते हैं.
अमरीकी कूटनीतिक संदेशों को सार्वजनिक करने के बारे में चेतावनी अमरीकी विदेश मंत्रालय के क़ानूनी सलाहकार हैरॉल्ड कोह ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को एक पत्र में लिखकर जारी की है.
इस पत्र को भेजने से एक दिन पहले ही अमरीका ने कहा था कि यदि इन कूटनीतिक संदेशों को सार्वजनिक करने से अनेक लोगों की जान को ख़तरा हो सकता है. कोह ने पत्र में लिखा है कि पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सैनिकों की जान को ख़तरा हो सकता है. उधर विकीलीक्स के संस्थापक असांजे का कहना है कि अमरीकी सरकार जवाबदेही के बचना चाहती है.












Click it and Unblock the Notifications