ड्रग माफ़िया के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई

ड्रग माफ़िया के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई

पूरी बस्ती की मोर्चाबंदी कर दी गई है

ब्राज़ील के महानगर रियो डि जिनेरो में ड्रग माफ़िया से निबटने के लिए पुलिस ने घनी आबादी वाली एक बस्ती में कार्रवाई तेज़ कर दी है.

बताया जा रहा है कि ऐलमाओ फ़वेला नाम की इस बस्ती में मादक पदार्थों के सैकड़ों तस्कर छिपे हुए हैं.

हेलिकॉप्टरों और बख़्तरबंद गाड़ियों के साथ लगभग ढाई हज़ार पुलिसकर्मियों ने पूरी बस्ती को घेर रखा है. ऐलमाओ फ़वेला से रह रहकर गोलियाँ चलने की आवाज़ें आ रही हैं.

एक सप्ताह पहले शुरू हुए पुलिस के इस अभियान में अब तक बीसियों लोग मारे जा चुके हैं. पुलिस का कहना है कि शहर को सुरक्षित बनाने के लिए यह अभियान बहुत ज़रूरी है क्योंकि 2014 में रियो में वर्ल्ड कप फुटबॉल और 2016 में ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है.

रियो की पुलिस के प्रमुख मारियो सर्जियो ने कहा है कि उन्हें कामयाबी मिली है लेकिन कई पुलिस अधिकारियों ने बीबीसी को बताया है कि अभी पूरी बस्ती पुलिस के नियंत्रण में नहीं आई है.

बड़ा अभियान

हथियारबंद पुलिसकर्मी बस्ती में चारों तरफ़ से घुसे हैं और आसमान में दो हेलिकॉप्टर मँडरा रहे हैं जो बस्ती में होने वाली हरकतों पर नज़र रख रहे हैं, अधिकारियों को कहना है कि ज्यादातर मादक पदार्थों के तस्कर अपने घरों में छिपे हुए हैं.

रियो में पिछले दस दिनों से पुलिस और ड्रग माफ़िया के बीच जारी टकराव में बीसियों लोग मारे गए हैं

पुलिस ने इन लोगों को आत्मसमर्पण करने के लिए शनिवार शाम तक का समय दिया था, स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि इस बस्ती में 500 से अधिक तस्कर हैं लेकिन सिर्फ़ 30 ने ही आत्मसमर्पण किया है.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि एक घनी आबादी वाली बस्ती से हथियारबंद तस्करों को निकाल पाना बहुत ही कठिन काम है क्योंकि गोलीबारी में आम लोग भी मारे जा सकते हैं.

पुलिस का कहना है कि अभियान तब तक चलेगा जब तक रियो आम नागरिकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता.

पुलिस ने विला क्रूज़ैरियो को पिछले सप्ताह अपने नियंत्रण में ले लिया था जिसके बाद वहाँ से भागकर तस्करों ने इस बस्ती में पनाह ली है. पुलिस को कई जगहों पर तस्करों के हमलों का सामना करना पड़ा है और उन्होंने पुलिस की कई गाड़ियों को जला दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+