गुजरात: आसाराम बापू के आश्रम पर चला बुलडोजर

आश्रम को आधिकारिक तौर पर 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन आश्रम ने समीप की छह एकड़ और जमीन पर अतिक्रमण करते हुए उस पर निर्माण कर लिया।
आश्रम के इस अतिक्रमण का विरोध ग्रामीणों ने किया और इसकी शिकायत सरकार से की। सरकार ने तीन साल पहले आश्रम को जमीन खाली करने के लिए नोटिस भेजी थी।
कई बार नोटिस भेजे जाने पर भी आश्रम ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर जिला प्रशासन ने शनिवार को पुलिस की मदद से अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर आश्रम के कब्जे से जमीन को मुक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications