इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
इंदौर 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पांच वर्ष पूरे करने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे 'कार्यकर्ता गौरव दिवस' के विरोध स्वरूप राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस के कार्यकर्ता रीगल चौराहे पर गांधी प्रतिमा के सामने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के भ्रष्ट मंत्रियों का सांकेतिक रूप धारण करते हुए नोटों की मालाएं भी पहन रखीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications