कोलकाता: ड्यूटी पूरी करने के लिए दे दी जान

गंभीर रुप से बीमार 56 वर्षीय ड्राइवर डी एन मित्रा ने अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से पूरी करते हुए हावड़ा-पंस्कुरा लोकल को पंस्कुरा रेलवे स्टेशन 7.30 बजे पर पहुंचाया और फिर वहां मौजूद गार्ड को बताया कि उनकी तबियत बेहद खराब है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मित्रा को जबतक अस्पताल पहुंचाया तब तक मित्रा की मौत हो चुकी थी। हालांकि मित्रा की मौत का कारण अब भी सामने नहीं आया है। वैसे ये जग जाहिर है कि रेलवे में कर्मचारियों की भारी कमी है और कई बार उन्हें अपना काम शिफ्ट खत्म होने के बाद भी करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications