शान-ओ-शौकत से हुई नीतीश-मोदी की ताजपोशी
पटना। बिहार चुनाव में अफना परचम लहराने वाले नीतीश कुमार की पूरे शान-शोकत के साथ ताजपोशषी हो गई है। अब से कुछ देर पहले पटना के गांधी मैदान आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल देवानंद कुंवर ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के बाद भाजपा विधायक सुशील कुमार मोदी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
इस मौके पर कई मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 11 भाजपा के और 19जदयू के विधायकों को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। मंत्रीमंडल में विजय चौधरी, रमई रामा, सुखदा पांडे, परवीन नए चेहरे शामिल है। वहीं, इस बार रामाश्रय सिंह, अनिल कुमार को शामिल नहीं किया गया है। मंत्रियों की संख्या बाद में पूरी की जाएगी।
इस मौके पर जदयू और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, लालकृष्ण आडवाणी, शत्रुघन सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, अरूण जेटली, राजनाथ सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। आपको बता दें नीतीश कुमार की ताजपोशी के लिए गांधी मैदान को दुलहन की तरह सजाया गया था। नीतीश कुमार के सीएम बनते ही पटना सहित पूरे राज्य में जैसे उत्सव की लहर दौड़ गई है। लोग नाच-गा रहे है और खुशिया मना रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications