उत्तरप्रदेश: रेलगाड़ी की चपेट में आई कार, 4 लोग मरे

हादसा जिले के सिविल लाइंस इलाके की मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर उस वक्त हुआ जब एक आल्टो कार काठगोदाम-मुरादाबाद एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।
माना जा रहा है कि कार चालक ने रेलगाड़ी देखने के बाद भी उसके गुजर जाने का इंतजार किए बिना मानवरहित रेलवे क्रासिंग पार करने की कोशशि की। जैसे ही कार बीच रेलमार्ग पर पहुंची उसी दौरान काठगोदाम से मुरादाबाद आ रही तेज रफ्तार रेलगाड़ी उससे जबरदस्त तरीके से टकरा गई।
उन्होंने कहा कि हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल एक बच्ची और चालक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। सिंह के मुताबिक कार में सवार लोग उत्तराखण्ड के हल्द्वानी शहर के निवासी थे।












Click it and Unblock the Notifications