विपक्ष के दोहरे चरित्र पर बरसीं सोनिया सुनाई खरी-खरी
इलाहाबाद।आम तौर पर शांत रहने वाली यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज इलाहाबाद में सब्र का बांध टूट गया। लो जमकर विपक्ष पर बरसी और कहा डाला वो सब जो अभी तक उनके मन में दबा हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हायतौबा मचा रहे विपक्ष को ललकारते हुए कहा कि इस मुद्दे पर जिस तरह केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं, वे भी ऐसी ही कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएं।
सोनिया ने कांग्रेस की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, 'संप्रग सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त तंत्र बनाने के लिये पर्याप्त कदम उठाए हैं और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई भी की है। विपक्ष को भी भ्रष्टाचार रोकने के लिये इसी तरह कदम उठाने चाहिये।
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने व्यक्तिगत तौर पर न सिर्फ कामकाज में पारदर्शिता स्थापित की है बल्कि व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिये कदम भी उठाए हैं। सोनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस वक्त बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत चीजों की कमी और बेरोजगारी तथा कानून-व्यवस्था की समस्या से जूझ रहा है, ल ेकिन राज्य सरकार केन्द्र के दिये पैसे से सिर्फ अपनी तिजोरी भर रही है।













Click it and Unblock the Notifications