जयपुर में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित

जयपुर के कई इलाकों में जलभराव की शिकायतें भी मिली हैं। हालांकि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचा दी है। बारिश के चलते राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जयपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चौबीस घंटों में जयपुर व आसपास के शहरों में बादल छाए रहेंगे व हलकी बूंदा-बांदी हो सकती है। इसके अलावा ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications