संसद में गतिरोध बरकरार, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Parliament
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को भी 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग को लेकर गतिरोध बरकरार रहा। हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपों से घिरे ए. राजा पहले ही केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि इस मामले पर राजा का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है बल्कि जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए। इसी को लेकर संसद के दोनों सदनों में बीते कई दिनों से गतिरोध बना हुआ है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय पर भी सवाल खड़े करने के बाद विपक्ष के हमले और तेज हो गए हैं।

विपक्षी सदस्यों ने गुरुवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही आरम्भ होते ही हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा थमता न देख लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। लोकसभा जैसी स्थिति राज्यसभा में भी रही। कार्यवाही आरम्भ होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे।

उधर, संसद भवन के बाहर सपा के सदस्यों ने जेपीसी की मांग को लेकर धरना दिया। इस धरने की अगुवाई पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने की। गौरतलब है कि संसद में जारी गतिरोध खत्म करने के मकसद से केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जो बेनतीजा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+