नीतीश सेना की तैयारी पूरी, ताजपोशी शुक्रवार को
पटना। बिहार में नयी सरकार की सारी तैयारी पूरी हो गई है, नीतीश की पूरी सेना अपना-अपना पद लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शुक्रवार को नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे । गुरुवार को पटना में भाजपा और जदयू के बीच मंत्री पद को लेकर समझौता हो गया। इसके अनुसार, जदयू कोटे से नई सरकार में 20 मंत्री होंगे।
इनमें 2 को राज्य मंत्री बनाया जायेगा। वहीँ, भाजपा कोटे से 15 विधायकों को मंत्री बनाया जायेगा। इधर, भाजपा ने सुशील मोदी को विधायक दल का नेता चुना है। इस बात की घोषणा बीजेपी नेता अनंत कुमार ने पटना में की। गौरतलब है कि कल नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अब मंत्रियों के नामों की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है।
इनमें 2 को राज्य मंत्री बनाया जायेगा। वहीँ, भाजपा कोटे से 15 विधायकों को मंत्री बनाया जायेगा। इधर, भाजपा ने सुशील मोदी को विधायक दल का नेता चुना है। इस बात की घोषणा बीजेपी नेता अनंत कुमार ने पटना में की। अब मंत्रियों के नामों की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है।













Click it and Unblock the Notifications