किरण कुमार रेड्डी बनें आंध्रा के 16वें सीएम
हैदराबाद । आखिरकार आंध्र प्रदेश में चल रहा राजनैतिक नाटक थोड़ी देर के लिए ही सही खत्म हो गया है। किरण कुमार रेड्डी प्रेदश के 16 वें मुख्यमंत्री बन गये हैं। उन्हें ये पद के रोसैया का सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मिला है। रोसैया ने सेहत खराब होने का हवाला देकर पद से इस्तीफा दिया है।
बुधवार को हैदराबाद पहुंचे वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आंध्रा के सीएम पद के लिए किरण कुमार रेड्डी के नाम घोषणा की। मुखर्जी ने कहा कि राज्यपाल गुरुवार लगभग 12 बजे के करीब किरण कुमार रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। डिप्टी सीएम के तौर पर तेलांगाना के किसी नेता को चुना जा सकता है।
आपको बता दें कि कि बुधवार शाम आंध्र प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को के. रोसैया का उत्तराधिकारी चुनने का अधिकार दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications