DDA ने निकाले 16 हजार फ्लैट, बुकिंग शुरू

डीडीए की प्रस विज्ञप्ति के मुताबिक फ्लैट के लिए 1.50 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर जमा करने होंगे। वहीं एक कमरे के जनता क्वार्टर के लिए यह शुल्क 50 हजार रुपए है। फ्लैट लॉटरी के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। जिन्हें फ्लैट नहीं मिलेगा, उनका शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
डीडीए के ये फ्लैट राजधानी के वसंत कुंज, मुखर्जी नगर, मोतिया खान, जसोला, द्वारका, रोहिणी, नरेला, जफ्फराबाद, कौन्दली घरोली में बनाए जाएंगे। कोई भी 18 वर्ष से अधिक उम्र वाला भारतीय इसके लिए आवेदन कर सकता है। एक व्यक्ति सिर्फ एक ही आवेदन कर सकता है। यदि पति, पत्नी दोनों आवेदन करते हैं, तो उनमें से एक का आवेदन रद कर दिया जाएगा। डीडीए के मुताबिक वसंत कुज में फ्लैट की कीमत अन्य के मुकाबले अधिक रखी गई है।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर निर्धारित की गई है। फॉर्म डीडीए की वेबसाइट से डाउनलोड भी किए जा सकते हैं। वेबसाइट- http://dda.org.in/ है।












Click it and Unblock the Notifications