बिहार चुनाव: जश्न के दौरान चली गोली ने लड़के की जान ली

बुधवार देर रात जमालपुर से जीते शैलेश कुमार तथा मुंगेर से विजयी हुए अनंत सत्यार्थी का विजय जुलूस निकला था। दोनों विजय जुलूस बरियारपुर में मिल गया।
इस दौरान दोनों विजयी प्रत्याशी एक दूसरे को बधाई देने के लिए गले मिल रहे थे कि किसी समर्थक के पिस्तौल से एक गोली चल गई। यह गोली वहां खड़े 12 वर्षीय सोनू को लग गई। घायलावस्था में सोनू को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications