मौत के कुएं में करतब दिखाने वाले किशोर की मौत
उज्जैन। मध्य प्रदेश में उज्जैन के कार्तिक मेले में एक किशोर को मौत के कुएं में मोटरसाइकिल पर करतब दिखाना भारी पड़ गया। करतब दिखते समय घायल हुए किशोर की गुरुवार को मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात मौत के कुएं में कारों के बीच रूपेश मालवीय मोटरसाइकिल पर करतब दिखा रहा था। इसी समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह कुएं के बाहर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल रूपेश को उपचार के लिए इंदौर भेजा गया जहां उसकी गुरुवार को मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications