राबड़ी देवी राघोपुर, सोनपुर में पीछे
पटना। बिहार विधानसभा के लिए बुधवार को चल रही मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी राघोपुर और सोनपुर, दोनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रही हैं।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी शुरू में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही थीं। लेकिन एक घंटे के ही भीतर रुझान बदल गए। फिलहाल वह अपने प्रतिद्वंद्वी सत्ताधारी जदयु के सतीश कुमार से राघोपुर में 3,000 से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं। इसके अलावा सोनपुर विधानसभा सीट पर भी वह अपने प्रतिद्वंद्वी से 5,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications