नीतीश की जीत के बाद जश्न में डूबा बिहार
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जनता दल (युनाइटेड) गठबंधन की जबर्दस्त जीत की खूशी पटना शहर की सड़कों और गलियों में देखी जा सकती है। हर जगह जश्न का माहौल है। गली से लेकर चौराहें तक में लोग पटाखे फोड़ रहे हैं। पटना शहर क्षेत्र में विधानसभा की चार सीटें दीघा, कुम्हरार, पटना साहिब तथा बांकीपुर आते हैं। इन सभी सीटों पर राजग के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पटना स्थित भाजपा और जद (यु) कार्यालय तथा मुख्यमंत्री आवास पर तो जश्न का माहौल है ही पटना के आम लोगों में इस जीत को लेकर उत्साह का माहौल है।
पटना की सभी सड़कों पर दीपावली पर्व की तरह पटाखे छोड़े जा रहे हैं और लोग जश्न मना रहे हैं। पटना सिटी के पटाखा दुकानदार असगर बताते हैं कि बुधवार को उनके पटाखे की बिक्री भी दीपावली के दिन की तरह हुई। उन्होंने ने बताया कि लोग खुदरा में पटाखे ले जा रहे हैं। इधर, बोरिंग रोड स्थित एक खुदरा पटाखा दुकानदार इस चुनाव को लेकर ही खुश है। पटाखा दुकानदार मुकेश कुमार बताते हैं कि जो हुआ वह ठीक ही हुआ। दीपावली में जो कुछ पटाखे बचे थे वह आज बिक गए।













Click it and Unblock the Notifications