जो काम करेगा, वोट उसी को मिलेगा : नीतीश कुमार

पटना। बिहार चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि बिहार में विकास ने जातिवाद पर कड़ा तमाचा मारा है। नीतीश कुमार ने मीडिया से मुखातिब होकर ये कहा कि मैं बिहार की जनता का तहे दिल से अभिनंदन करता हूँ। वो उसके शुक्रगुजार है क्योंकि जनता ने उनके दोबारा मौका दिया है। नीतीश ने कहा कि बिहार के लोगों ने यह साबित कर दिया है कि जो काम करेगा, वोट उसी को मिलेगा। बहुत लोग दीवार की लिखावट को देखना नहीं चाहते। मीडिया अब निष्‍पक्ष विश्‍लेषण करे।

लालू पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा मीडिया की आलोचना करने का कोई मतलब नहीं है। हमने हर काम को गंभीरता से लिया। हम लोगों ने बगैर किसी को कुछ कहे, अपना काम किया। बाढ़ व सूखे के दौरान मीडिया ने जो दिखाया वो असलियत थी। लेकिन हमने कभी मीडिया की आलोचना नहीं की।

हमने पांच साल यही सीखा कि लोगों के बीच रहिएगा और उनकी अपेक्षा के अनुरूप काम करते है, तो लोग उसको अहमियत देते हैं।मैं यह समझ रहा हूं कि लोगों ने जिस प्रकार अहमियत दी है वो अच्छा है।

मैं भी परिणामों के लिए एक आम नागरिक की तरह इंतजार कर रहा था। मैं देख रहा हूं ये जनादेश ऐसा है कि बिना जनता के समर्थन के हा‍सिल नहीं कर सकते थे। लेकिन मुझे अब लग रहा है कि अब मेरे ऊपर और बड़ी जिम्‍मेदारी आ गई है। मं ईश्‍वर से प्राथर्नना करूंगा कि मैं लोगों की उम्‍मीद पर खरा उतरूँ।

हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, लोगों का विश्‍वास है। काम करने की इच्‍छा शक्ति है, काम करने की लगन है। उसी के बल पर हम आगे काम करेंगे,
बिहार को आगे बढ़ाने में अगर हम कुछ हद तक कामयाब होंगे तो वो ऐतिहासिक प्रक्रिया होगी। मैं लोगों का शुक्रगुजार हूं, लोगां ने जो साथ दिया है उसके प्रति मैं उनका तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+