नीतीश की मेहनत से बिहार में खिला कमल
चुनावी परिणाम को अपेक्षा से बेहतर करार देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि इन परिणामों से साबित हुआ है कि 21वीं सदी में भारत की राजनीति विकास की राजनीति होगी, जातिवाद की नहीं। गडकरी ने कहा कि राजग गठबंधन को मिली इस अभूतपूर्व सफलता से देश राजनीति की दिशा तय होगी। उन्होंने कहा कि राजग को कार्यकर्ताओं की एकजुटता के चलते यह सफलता मिली है।
जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने भी राजग को मिली सफलता को विकास का परिणाम करार देते हुए कहा कि बिहार की जीत जनता की जीत है। राजग गठबंधन की सरकार का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे थे इसलिए जीत का सबसे ज्यादा श्रेय उन्हीं को जाता है।शरद यादव ने एक सवाल पर कहा कि लालू प्रसाद मंडल की राजनीति को ठीक तरह से नहीं समझते हैं। प्रदेश में राजग सरकार ने राम मनोहर लोहिया की सामाजिक विषमता के साथ आर्थिक विषमता दूर करने की सोच के तहत काम किया जबकि लालू इस तरह की राजनीति को नहीं समझते हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इन परिणामों से साबित हुआ है कि अब क्षमतावान नेताओं की जीत होगी, परिवारवादियों की नहीं।













Click it and Unblock the Notifications