आवासीय घोटाले में 8 अधिकारी गिरफ्तार
मुम्बई। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बुधवार को तथाकथित आवासीय फाइनेंस घोटाला में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कम-से-कम आठ वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए अधिकारियों पर कम्पनियों को ऋण देने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है।
घोटाले में फंसे अधिकारियों का नाम नहीं बताया गया है। साथ ही घोटाले की राशि भी अभी जाहिर नहीं की गई है। जांच एजेंसी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद देश भर में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के कार्यालयों पर छापे मारे गए। इसमें कई संदेहास्पद कागजात हासिल हुए हैं। एजेंसी ने कहा कि वित्तीय सेवा कम्पनी 'मनी मैटर्स' के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। उन पर एक कम्पनी को ऋण देने में दलाली करने का आरोप है।
शेयर बाजार के बंद होने के एक घंटे पहले जांच एजेंसी के छापे की खबर का शेयर बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा और सेंसेक्स में 200 से अधिक अंकों की गिरावट देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications