मप्र में सिमी का पूर्व राष्ट्रीय सचिव गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि देशमुख राज्य में रहते हुए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था। उसकी लम्बे अरसे से तलाश थी। मालवा एक्सप्रेस से देशमुख के भोपाल आने की खुफिया जानकारी मिली। इसके आधार पर आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सिमी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव को माता मंदिर इलाके से गिरफ्तार किया।
एटीएस के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव ने आईएएनएस को बताया है कि महाराष्ट्र के रहने वाले देशमुख के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के छह मामले दर्ज हैं। वह भोपाल में रहकर इन गतिविधियों को संचालित करता था। वह सिमी के राष्ट्रीय सचिव के साथ प्रदेश इकाई का अध्यक्ष भी रहा है। कहा जा रहा है फरार रहने के दौरान देशमुख औरंगाबाद, हैदराबाद और गुजरात में रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications