ठंडे पड़े येदियुरप्पा कहा वो ही करूँगा जो पार्टी कहेगी
नई दिल्ली। कर्नाटक में बदस्तूर राजनैतिक नाटक जारी है। राज्य की सीएम बी एस येदियुरप्पा अभी तक बेहद ही आक्रामक रवैये में दिखायी पड़े हैं। यहां तक की उन्होंनें अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की भी बात नहीं मानी है, और वो अपने दिल्ली बुलावे पर दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। लेकिन लगता है कि पार्टी का प्रेशर अब ज्यादा उन के ऊपर बनता जा रहा है इसलिए शायद अब उनका अड़ियल रवैया लचीले लहजे में दिखायी पड़ रहा है। तभी तो अभी तक अपने तीखे बयानों से आग उगलने वाले येदियुरप्पा ने बेहद ही नम्रता पूर्वक कहा है कि अब वो वही करेंगे जो भाजपा आलाकमान कहेगा।
येडि्डयूरप्पा ने आज सुबह संवाददाताओं से कहा कि मेरे बारे में हमारे राष्ट्रीय नेता जो भी निर्णय करेंगे, मैं उस आदेश का पालन करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं सभी राष्ट्रीय नेताओं से मिलूंगा और उन्हें कर्नाटक की स्थिति से अवगत कराऊंगा। हम एक महीने के भीतर जिला पंचायत चुनाव का सामना करने वाले हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह सीएम का पद छोड़ेंगे, उन्होंने कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की है। मैं केंद्रीय नेताओं से मिलूंगा। वे जो कहेंगे, मैं उसका पालन करूंगा। अभी तक किसी ने भी मुझे इस्तीफा देने को नहीं कहा है। कर्नाटक सीएम ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के साथ राज्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा की है और आज वह अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications