शादी से पहले गंजी हुईं पाकिस्तानी बहनें

Pakistani Bride
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक गांव की दो बहनों के विवाह से पहले उनके सिर से बाल झड़ने शुरू हो गए और एक पखवाड़े के अंदर ही वे पूरी तरह से गंजी हो गईं। इसके बाद उनसे विवाह करने जा रहे लड़के इस शादी से पीछे हट गए।

समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक सुघरन और समानी एक रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित हो गईं जिसकी वजह से उनके सिर के बाल तेजी से झड़ गए। सिंध प्रांत के धेहरकी गांव की रहने वाली इन बहनों में संक्रमण के एक सप्ताह के अंदर उनके सारे बाल झड़ गए।

समानी ने बताया, "हमारे विवाह से दो सप्ताह पहले हमारे बाल झड़ने शुरू हो गए। हम दोनों का एक ही दिन विवाह होना था।" उनके पिता रहमतुल्लाह ने बताया कि जब उनकी बेटियों के मंगेतर उन्हें देखने के लिए उनके घर आए तो उन्होंने लड़कियों से शादी करने से इंकार कर दिया और मंगनी तोड़ दी।

उन्होंने कहा, "मैं एक गरीब आदमी हूं और पहले ही विवाह की तैयारियों पर बहुत पैसा खर्च कर चुका हूं।" सुघरन ने बताया कि उनके घर से बाहर निकलने पर बच्चों के समूह उन पर पत्थर बरसाते हैं और कुछ लोग अपने मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेकर उन्हें एक-दूसरे को भेजते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+