केरल : AIR और DD के कर्मचारियों ने की हड़ताल

तिरूवनंतपुरम। केरल वासी आज देश--दनिया की बातों से महरूम रहेंगे क्योंकि आज उन के पास देश-दुनिया की कोई खबर उनके पास नहीं पहुंचेगी। कारण है आकाशवाणी और दूरदर्शन के कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना। सार्वजनिक प्रसारण कर्मचारी संघ की 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के बाद मंगलवार को केरल में दूरदर्शन और आकाशवाणी की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं । आकाशवाणी और दूरदर्शन के कर्मचारी संघों का राष्ट्रीय संघ प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) कानून, 1990 को वापस लिए जाने की मांग कर रहा है। यह कानून दूरदर्शन और आकाशवाणी के सभी कर्मचारियों पर लागू होता है जबकि पहले वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का हिस्सा होते थे।

तिरूवनंतपुरम दूरदर्शन केंद्र के समाचार प्रमुख के. एम्पेडी ने बताया, "यहां अभियांत्रिकी प्रभाग के 200 कर्मचारियों सहित करीब 400 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हम आज कुछ भी प्रसारित नहीं कर सकेंगे।"आकाशवाणी के केंद्र निदेशक के.ए. मुरलीधरन भी ऐसा ही कुछ कहते हैं। उन्होंने कहा, "अलापुझा के अलावा हमारा अन्य कोई भी केंद्र काम नहीं करेगा। अलापुझा में अभियांत्रिकी प्रभाग के दो कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा नहीं लिया है।"

तमिलनाडु में 'पोढ़िगी" सहित दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल और चेन्नई ए, चेन्नई बी, एफएम और व्यावसायिक चैनलों सहित आकाशवणी के सभी चैनल आज सुबह से काम नहीं कर रहे। आकाशवाणी के कुल 336 प्रसारण केंद्र हैं जो कि देश के 99 फीसदी लोगों तक पहुंच रखते हैं। दूरदर्शन के देश भर में 60 निर्माण केन्द्र और 1,404 ट्रांसमिटर हैं। दूरदर्शन देश 94 फीसदी आबादी तक अपनी पहुंच रखता है, एनएफएडीई के तले 21 सेवा संगठन है जिसमे आकाशवाणी और दूरदर्शन के करीब 40,000 कर्मचारी भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+