सरकार ने लिट्टे पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई

नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, "लिट्टे से अभी भी देश को खतरा है। गृह मंत्रालय ने संगठन पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा दिया है।"

उन्होंने बताया कि लिट्टे के दोबारा सक्रिय होने की आशंका है। अधिकारी ने यह बात विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा की श्रीलंका यात्रा के दो दिन पहले कही है। कृष्णा अपने श्रीलंकाई समकक्ष जी.एल. पेयरिस से इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा करेंगे।

ज्ञात हो कि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व वाले एक न्यायाधिकरण ने केंद्र सरकार द्वारा लिट्टे पर प्रतिबंध दो साल बढ़ाए जाने के फैसले को सही ठहराया। केंद्र सरकार ने कहा कि संगठन भारत में फिर सक्रिय होने के लिए एकजुट हो रहा है। इससे देश की सुरक्षा को खतरा है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने वर्ष 1992 में लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। तब से प्रत्येक दो साल पर सरकार अपना प्रतिबंध बढ़ाती आई है। भारत सहित कनाडा, यूरोपीय संघ और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+