भारत का अतिरिक्त ख्याल रखना छोड़े पाकिस्तान : निरूपमा रॉव
नई दिल्ली। पाकिस्तान पहले अपनेआप को नैतिकता के नियमों से परिचित कराये तब कहीं जाकर वो दूसरों के नैतिक और अनैतिक होने का फैसला करें। जो खुद दहशतगर्दों को जन्म देता है, आतंकवादियों को पनाह और आतंक को बढ़ावा दे रहा हो वो भला दूसरे देश पर टिप्पणी कैसे कर सकता है , उसे कोई हक नहीं बनता है इसलिए उसे भारत का अतिरिक्त ख्याल छोड़ना होगा। ये कहना है कि विदेश सचिव निरूपमा राव का। जिन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान ये बातें की।
राव ने एक साक्षात्कार में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा को सफल बताया। राव ने भारतीय उत्पादों से अमरीका द्वारा प्रतिबंध हटाए जाने का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि इसरो, डीआरडीओ और बीडीएल को सूची से हटाया जाना महत्वपूर्ण कदम है।













Click it and Unblock the Notifications