एक्जिट पोल की भविष्‍यवाणी- नीतीश बनेंगे सीएम

पटना। बिहार में मतदान समाप्‍त होने के तुरंत बाद विभिन्‍न मीडिया संगठनों व गैर सरकारी संगठनों द्वारा आयोजित एक्जिट पोल ने भविष्‍यवाणी की है कि बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। लगभग सभी एक्जिट पोल में नीतीश की जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा गठबंधन को भारी बहुमत से सत्‍ता में आने की बात कही गई है।

मतदान पूरे होते ही एक्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। सीवोटर नामक संस्‍था द्वारा आयोजित एक्जिट पोल के अनुसार नीतीश कुमार फिर से सत्‍ता में आएंगे। उनकी पार्टी को कुल 243 में से 142 से 154 सीटों पर जीत मिलेगी।

क्लिक करें- बिहार विधानसभा चुनाव विशेष

वहीं सीएनएन-आईबीएन द्वारा आयोजित एक्जिट पोल के अनुसार जदयू-भाजपा गठबंधन सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरेगा। वहीं लालू प्रसाद यादव और राम विलास पासवान के राजद-लोजपा गठबंधन को मात्र 27 प्रतिशत सीटें मिलेंगी। यानी सिर्फ 22 से 33 सीटें। वहीं कांग्रेस को 6-12 सीटों पर विजय मिलने की उम्‍मीद है। वहीं निर्दलीय और वाम दलों को 9 से 19 सीटें तक मिल सकती हैं।

स्‍टार-एसी नीलसन एक्जिट पोल के परिणाम कह रहे हैं कि राजद-लोजपा को 57 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 15 से 21 सीटों तक पर जीत हांसिल होगी। वहीं भाजपा-जदयू गठबंधन 150 से अधिक सीटों पर विजय हांसिल कर सत्‍ता में आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+