दरबारी और महिंद्रू की सीबीआई हिरासत बढ़ी

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, "अदालत ने दरबारी और महिंद्रू की हिरासत अवधि तीन दिनों तक बढ़ा दी है।" इस वर्ष के प्रारम्भ में क्वींस बैटन रिले से सम्बंधित घोटाले के सामने आने के बाद दोनों अधिकारियों को निलम्बित कर दिया गया था। दोनों को 15 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया था और तभी से वे सीबीआई की हिरासत में हैं।
सीबीआई ने दरबारी व महिंद्रू, लंदन स्थित एएम कार एंड वैन हाइर लिमिटेड और एएम फिल्म्स यूके लिमिटेड तथा सीडब्ल्यूजी के निदेशक राज सिंह के खिलाफ दो मामले भी दर्ज किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications