जगन के खिलाफ जल्द होगा एक्शन : कांग्रेस

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएसआर रेड्डी की जबसे मौत हुई है तब से उनके पुत्र जगन मोहन रेड्डी की इच्छा सिर्फ और सिर्फ सीएम कुर्सी पर बैठना चाहते है। रविवार को एक टीवी चैनल पर कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी की आलोचना करने पर की गई टिप्पणी पर अब कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली है एसे संकेत मिल रहे हैं। लेकिन वो क्या करेगी इसका खुलासा नहीं हुआ है?

कांग्रेस ने रविवार को कडप्पा के अपने असंतुष्ट सांसद जगनमोहन रेड्डी के टीवी चैनल द्वारा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की आलोचना किए जाने को गंभीरता से लिया है लेकिन ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करने का मन बनाया है जिससे वह 'नायक" बन जाये। आंध्रप्रदेश के पार्टी के वरिष्ठ नेता के केशव राव ने कहा कि जगनमोहन शायद चाहते हैं कि पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करे जिससे वह हीरो बन जाएँ। लेकिन कांग्रेस जैसी पार्टी जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाती और सभी बातों को ध्यान में रख कर कार्रवाई करती है। साथ ही राव ने कहा कि जगन बहुत आगे बढ़ गए हैं और अब कुछ किए जाने की जरूरत है।

जगन के स्वामित्व वाले तेलगु समाचार चैनल 'साक्षी" ने शनिवार को प्रसारित कार्यक्रम में सोनिया और कांग्रेस की आलोचना की थी। राज्यसभा सदस्य राव ने संदेह जताया कि साक्षी का वह 'निंदनीय" कार्यक्रम शायद किसी सोची समझी योजना के तहत प्रसारित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा बिना किसी योजना के नहीं किया जा सकता। उनके पिता का जबसे निधन हुआ है वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। यह मंशा पूरी नहीं होने पर अब वह बगावत करके खुद की अलग पार्टी बनाना चाहते हैं।

इस बीच साक्षी चैनल ने सोनिया की आलोचना वाले हिस्से को काटकर उस कार्यक्रम का पुन:प्रसारण किया और दावा किया कि कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष को निशाना नही बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+