Coal India बनीं देश की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी
नई दिल्ली। देश के उन भारतीय निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर हैं जिन्होंने कोलइंडिया में अपना पैसा लगाया है। क्योंकि कोल इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि कोलइंडिया का बाजार पूँजीकरण 2,09,671.57 करोड़ पर पहुँच गया है। अब सीआईएल बाजार पूँजीकरण के मामले में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी से ही पीछे है।
बीते सप्ताह सीआईएल के बाजार पूँजीकरण में 7,611.21 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,09,671.57 करोड़ रुपए पर पहुँच गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक कंपनी के शेयरों को लेकर काफी आशावान हैं। इसी बीच, देश की शीर्ष दस कंपनियों में आठ कंपनियों का बाजार पूँजीकरण बीते सप्ताह 57,044.09 करोड़ रुपए घट गया।
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी आरआईएल का बाजार पूँजीकरण 21,270.47 करोड़ रुपए घटकर 3,26,207 करोड़ रुपए रह गया। हालाँकि, वह शीर्ष दस की सूची में पहले नंबर पर कायम रही। इसी तरह सप्ताह के दौरान ओएनजीसी को 8,865.61 करोड़ रुपए का घाटा हुआ और कंपनी का बाजार पूँजीकरण 2,70,641. 92 करोड़ रुपए रह गया।













Click it and Unblock the Notifications