जगनमोहन को माफ करना आसान नहीं : कांग्रेस नेता
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता के. केशव राव का कहना है कि कडप्पा से काग्रेस सांसद वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति नहीं हैं और उनके कांग्रेस से जाने की तुलना उनके पार्टी में रहने से ज्यादा नुकसान होगा। रेड्डी के स्वामित्व वाले चैनल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा था।
केशव राव ने संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "उन्होंने ऐसा काम किया है जिसे आसानी से माफ नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेतृत्व इस पर अंतिम फैसला लेगा।" उन्होंने कहा, "जहां तक मेरा मानना है वह कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति नहीं हैं।"
जगनमोहन के स्वामित्व वाले स्थानीय चैनल साक्षी टीवी पर प्रसारित हुए एक कार्यक्रम में सोनिया गांधी को कांग्रेस की बुरी हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 'रबर स्टैम्प' बताया था। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता वाई. एस. आर. रेड्डी के बेटे जगन के रोसैया को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications