महिंद्रा सत्यम ने अमेरिका में 3 अधिकारी नियुक्त किए
कम्पनी ने बम्बई शेयर बाजार को अपनी नियमित सूचना में बताया कि महिंद्रा सत्यम में हाल ही में सिंटेल इंक से आए लक्षमण चिदंबरम को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, निर्माण, स्वास्थ्य सेवा और लाइफ साइंसेज और बीपीओ कारोबार का प्रमुख बनाया गया है।
वे बोस्टन कार्यालय से कारोबार का संचालन करेंगे।
अरविंद मल्होत्रा रणनीतिक एकाउंट, पब्लिक सर्विस, एनर्जी और युटीलिटी, और लैटिन अमेरिकी कारोबारी गतिविधियां संभालेंगे।
निशिथ माथुर प्रौद्योगिकी, मीडिया और मनोरंजन, रिटेल और उपभोक्ता वस्तु, और परिवहन/लॉजिस्टिक्स का कारोबार देखेंगे।
कम्पनी के बयान में कहा गया कि ये नियुक्तियां महत्वपूर्ण अधिकारियों को निवेशकों और ग्राहक के निकट तैनात करने की नई रणनीति को परिलक्षित करती हैं।
पहले सत्यम कम्प्यूटर के नाम से जानी जाने वाली महिंद्रा सत्यम अमेरिका में कारोबार को व्यवस्थित करने की कोशिश कर रही है।
कम्पनी के पूर्व अध्यक्ष बी. रामालिंगा राजू के त्यागपत्र देने के करीब डेढ़ साल से अधिक समय के बाद कम्पनी ने पहली बार सितंबर में वित्तीय लेखा-जोखा सार्वजनिक किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications