पाटील यूएई के राष्ट्रपति से मिलीं
पाटील यूएई और सीरिया के नौ दिवसीय दौरे पर हैं। वह अबूधाबी में भारतीय श्रमिकों को 24 घंटे की हेल्पलाइन व काउंसिलिंग सुलभ कराने के लिए तैयार किए गए भारतीय श्रमिक संसाधन केंद्र का उद्घाटन करेंगी।
पाटील, अबूधाबी के अलावा दुबई और शारजाह भी जाएंगी।
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार यूएई के राष्ट्रपति ने पाटिल की मुशरिफ पैलेस में सोमवार को अगवानी की। वहां पाटील ने गार्ड ऑफ आनर का निरीक्षण किया। पाटील को 21 तोपों की सलामी दी गई और भारतीय राष्ट्रगान बजाया गया।
पाटील रविवार की शाम अबूधाबी पहुंचीं। वहां यूएई के विदेश व्यापार मंत्री शेख लुब्ना बिन खालिद अल कासिमी, भारत में यूएई के राजदूत मोहम्मद सुल्तान अब्दुल्लाह अल अवैस और यूएई में भारत के राजदूत एम.के.लोकेश ने पाटील की अगवानी की।
पाटील 26 नवम्बर को सीरिया के लिए रवाना होंगी। सीरिया के लिए किसी भारतीय राष्ट्रपति का यह पहला दौरा होगा।
वह सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के साथ दमस्कस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में हिस्सा लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications