पश्चिम बंगाल में 2 माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मुकेश कुमार ने सोमवार को बताया, "झारग्राम उप मंडल इलाके के धनगोरी गांव में सोमवार सुबह दो माकपा कार्यकर्ताओं के शव मिलने की जानकारी मिली।"
कुमार ने बताया, "नक्सली रविवार रात दोनों माकपा कार्यकताओं को उनके घर से बाहर ले गए और गोली मार दी। ग्राम पंचायत भवन से 20 फुट की दूरी पर दोनों का शव पाया गया।"उन्होंने बताया कि शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।













Click it and Unblock the Notifications