केतन देसाई के गुजरात विवि का सीनेट सदस्य बनने पर विरोध

साहा ने पत्र में लिखा है "रिपोर्ट मिली है कि देसाई गुजरात विश्वविद्यालय की सीनेट के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। यह अचंभित करने वाला है कि एक चिकित्सक को घूस लेने और आय से अधिक संपत्ति रखने जैसे जघन्य अपराध के कारण सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उसके खिलाफ आपराधिक मामलों को लेकर अदालत में सुनवाई भी चल रही है। ऐसे में क्या वह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रूप में चुने जाने योग्य है।"
उन्होंने आगे लिखा, "गौर करने वाली बात यह कि पेशेवर दुर्व्यहार के कारण एमसीआई ने नौ अक्टूबर को डॉक्टर देसाई का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। अब वह मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत नहीं रहे। इस हालत में गुजरात विश्वविद्यालय का सीनेट सदस्य बनने का उन्हें कोई कानूनी या नैतिक अधिकार नहीं है।" उल्लेखनीय है कि पंजाब में एक मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए कथित रूप से दो करोड़ रुपये का घूस लेने के कारण सीबीआई ने देसाई को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications