किराया दरों में पारदर्शिता लाएं एयरलाइन्स : नियामक
नई दिल्ली। विमानन क्षेत्र की नियामक संस्था नागरिक उड्डययन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि एयरलाइन्स विभिन्न श्रेणियों की किराया दरों में पारदर्शिता लाएं।
डीजीसीए ने एक बयान में कहा, "किराए की दरों में पारदर्शिता लाने के लिए सभी अनुसूचित घरेलू एयरलाइन्स विभिन्न श्रेणियों एवं विभिन्न यात्रा मार्गो की किराया दरों की सूची तैयार करें और प्रत्येक महीने के पहले दिन डीजीसीए को उपलब्ध कराएं।"
नियामक ने कहा कि उसे शिकायतें मिली हैं कि घरेलू एयरलाइन्स ज्यादा मांग के समय में विभिन्न उड़ानों के लिए ऊंचे किराए वसूल रही हैं। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। इसके अलावा एयरलाइन्स को इन दरों को वेबसाइट या समाचार पत्र में प्रकाशित करना होगा। बयान में कहा गया, "किराया दरों में किसी महत्वपूर्ण परिवर्तन के बारे में इस बदलाव के 24 घंटों के अंदर डीजीसीए को सूचना देनी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications