महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 5 की मौत
मुम्बई,
21 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में मुम्बई-पुणे राजमार्ग पर न्यू पानवेल के समीप एक कार के नदी में गिरने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई।एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, "इसकी आशंका व्यक्त की जा रही है कि पिछली रात चालक ने नियंत्रण खो दिया होगा और कार नदी में जा गिरी होगी।" id="toptextpromo">
उन्होंने
बताया कि रविवार सुबह नदी से वाहन और शव बाहर निकाल लिए गए। मरने वालों की पहचान रमेश पवार (35), लक्ष्मण माने (55), अरुण पवार (20), अमित देवकर(25) और सचिन पवार (19) के रूप में की गई है। सभी सांगली जिले के रहने वाले थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications