प्रधानमंत्री: 'आतंकी मशीन' पर नियंत्रण करे पाकिस्तान
नई
दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिह ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ भारत रिश्ते सामान्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन इससे पहले पाकिस्तान को अपने यहां 'आतंकी मशीन' पर नियंत्रण करना होगा। id="toptextpromo">दिल्ली
में शनिवार को 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट' में प्रधानमंत्री ने कहा, "आतंकी मशीन पर नियंत्रण हो जाने के बाद हम पाकिस्तान से सभी मामले पर चर्चा को तैयार हैं। दक्षिण एशिया में व्यापक क्षमता है। परंतु शांति के बगैर इसे हकीकत में तब्दील नहीं किया जा सकता।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मनमोहन
सिंह ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के रिश्ते सुधरे हैं और सऊदी अरब, कतर एवं कुवैत सहित मध्य पूर्व के देशों के साथ संबंधों में मजबूती आई है। उन्होंने कहा, "एक साल के भीतर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी पांचों स्थायी देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत पहुंच रहे हैं। भारत की साख पहले कभी ऐसी नहीं थी। पूरी दुनिया चाहती है कि भारत सफलता हासिल करे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भारत दौरा एक बड़ी कामयाबी रही।"











Click it and Unblock the Notifications