भारतीय मूल के छात्रों ने विकसित की नई गेम (लीड-1)

स्थानीय समाचार पत्र 'ऑकलैंड ट्रिब्यून' के मुताबिक राहुल भाटिया, अक्षय नारायण और रोहन अग्रवाल तीनों की ही उम्र 17 साल है। इन तीनों ने जून में इस गेम पर काम शुरू किया था और गर्मियों के अंत तक इसे पूरी तरह विकसित करने में सफलता हासिल की।

इस गेम एप्लीकेशन को 'गैलैक्टिक ओडिसी' नाम दिया गया है। इसे डेढ़ सप्ताह पहले ही एप्पल को सौंपा गया है और सोमवार से यह उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो सकेगा। इस एप्लीकेशन की कीमत 99 सेंट्स है और एप्पल की वेबसाइट से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

तीनों छात्रों की गेम को लोकप्रिय बनाने के लिए इससे जुड़ी एक प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना है। वे गेम का एक और भाग पेश करने की भी योजना बना रहे हैं।

ये तीनों ऑकलैंड के 'इरविंग्टन हाई स्कूल' के छात्र हैं। स्कूल के प्राचार्य पीट मर्चिन्सन का कहना है कि छात्रों का यह आविष्कार अविश्वसनीय है। इन बच्चों का ऐसा करना अद्भुत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+