जेपीसी की मांग पर सरकार ने जवाब नहीं दिया : भाजपा

विपक्ष की जेपीसी के गठन की मांग के चलते संसद की कार्यवाही बाधित होने के कारण मुखर्जी ने यह बैठक आयोजित की थी। प्रसाद ने कहा, "प्रणब मुखर्जी ने आश्वासन दिया था कि प्रधानमंत्री से बात करने के बाद जवाब देंगे। तब से अब तक विपक्ष को कोई जवाब नहीं दिया गया है।"
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली इस बैठक में शामिल थे। विपक्ष की जेपीसी गठित करने की मांग के चलते पिछले दो सप्ताह से संसद की कार्यवाही बाधित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications