युवा जनसंख्या का लाभ ले भारत : प्रधानमंत्री

'हिन्दुस्तान टाइम्स' सम्मिट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल पर निवेश किया जाए तो इस सदी का दूसरा दशक भारत का होगा।

उन्होंने कहा, "भारत को नवाचारों में अग्रणी बनाने के लिए हमें अपनी युवा पीढ़ी का लाभ लेना चाहिए।"

भारत को प्रतीकात्मक रूप से कछुआ, हाथी या खरगोश जैसे नाम दिए जाने के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लिए किसी प्रतीक का चुनाव किया जा सकता है लेकिन असलियत यह है कि एक अरब लोग अपनी मंजिल को पहचान चुके हैं।

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। हमें विकास को गति देना चाहिए।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2010-11 को नवाचारों का दशक घोषित किया है और 'नवाचारों को बढ़ावा देने का खाका तैयार किया है।'

उन्होंने कहा कि युवा प्राकृतिक रूप से नवाचारी होते हैं और देश को उनकी क्षमताओं से अवगत कराने के लिए उन्हें शिक्षित और कुशल बनाया जाना चाहिए।

देश की विविधता का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नवाचारों के लिए देश में पर्याप्त संसाधन हैं। मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए समाज में आपसी अंतर्सम्बंध काफी बढ़ गया है और इसमें बदलाव लाने की क्षमता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+