दलाई लामा का संवाद सदी बनाने का आह्वान
नई दिल्ली। तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने पिछले 100 वर्षो की हिंसा का जिक्र करते हुए शुक्रवार को इस सदी को संवाद शताब्दी बनाने का आह्वान किया।दिल्ली में आयोजित 'एचटी लीडरशिप समिट' को संबोधित करते हुए दलाई लामा ने कहा, "किसी भी तरह की हिंसा से विवाद को सुलझाया नहीं जा सकता। 21वीं सदी को संवाद स्थापित करने वाली शताब्दी बनानी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "कुछ इतिहासकारों के मुताबिक 20वीं सदी हिंसा से भरी रही है। इस दौरान 20 करोड़ से अधिक लोग मारे गए। दुनिया में परमाणु हथियारों सहित भारी हिंसा स्थायी रूप से शांति कायम करने में नाकामयाब रही है। यह सब व्यर्थ की चीजें हैं।"दलाई लामा ने कहा, "हमारी पीढ़ी ने केवल रक्तपात किया है। लिहाजा अब हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को बताएं कि हिंसा किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।"













Click it and Unblock the Notifications