विकास के लिए निष्ठा और नीयत की जरूरत : सोनिया
बिहार के भभुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 20 वषरें से बिहार का विकास ठप्प है। उन्होंने कहा कि यहां के नेताओं को अपने परिवार और निजी लोगों की चिन्ता है और कुछ लोग मजहब के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने आप को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं उनकी असलियत अब सामने आ गई है।
उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है वहां विकास हो रहा है क्योंकि विकास करने के लिए कांग्रेस की नीयत साफ है और कांग्रेस में विकास के प्रति निष्ठा है। परंतु जहां गैर कांग्रेस सरकारें हैं वहां विकास ठप्प पड़ा हुआ है।
क्लिक करें: विहार चुनाव विशेष | राहुल गांधी का टेस्टिंग ग्राउंड
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि यह भूमि बाबू जगजीवन राम की कर्मभूमि है। जिन्होंने यहां दुर्गावती जलाशय सिंचाई योजना की नींव रखी थी परंतु यहां की सरकारों की निष्क्रियता के कारण अब तक यह परियोजना पूरी नहीं हो सकी।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार बिहार के विकास के लिए करोड़ों रुपए भेजती है परंतु सभी योजनाओं का यहां बुरा हाल है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केन्द्र से मिले पैसों का दुरुपयोग कर रही है और कह रही है कि केन्द्र से कुछ मिला ही नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications