राहुल गांधी के लिए 'टेस्टिंग ग्राउंड' है बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है, लेकिन राहुल गांधी अभी भी अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। गुरुवार को वो बिहार जाकर तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। यही नहीं लोगों से मिलने, जुलने का कार्यक्रम पहले जैसा ही रहेगा। उनके इस पूरे अभियान में खास होंगे- सिर्फ युवा, क्योंकि राहुल गांधी के प्रयोग का सबसे बड़ा भाग युवा ही हैं।
क्लिक करें- बिहार विधानसभा चुनाव विशेष
अपने प्रयोग में सबसे पहले राहुल गांधी ने युवक कांग्रेस का नाम बदलकर युवा कांग्रेस किया। करीब तीन वर्ष पहले राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, आदि समेत कई राज्यों में टैलेंट हंट करवाया, जहां युवा नेताओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर चुना गया।
इस टैलेंट हंट में बिहार और उत्तर प्रदेश को प्रमुखता से लिया गया। दोनों राज्यों में कांग्रेस ने लगभग एक जैसे काम किये और अब वक्त आ गया है बिहार में किए गए कार्यों के परिणाम जानने का। अंतिम चरण के मतदान के बाद एक-एक कर सभी सीटों पर परिणाम आ जाएंगे और राहुल गांधी की टीम उन्हीं परिणामों के आधार पर उत्तर प्रदेश में अपने अभियान की दिशा तय करेगी।
टेस्टिंग ग्राउंड बिहार में कहां सफलता मिली और कहां विफलता, इन सभी का लेखा-जोखा रखते हुए पाटी 2012 में होने वाले चुनाव के लिए चल रहीं तैयारियों को दिशा देगी।













Click it and Unblock the Notifications