सरिस्का : मृत अवस्था में मिला बाघ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जयपुर/ अलवर । वनजीव्य प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि सरिस्का अभ्यारण में लाये गये पांच बाघों में से एक की मौत हो गई है जबकि एक लापता है। सोमवार को एसटी वन नामक एक बाघ का शव मिला। पांच वर्षीय बाघ के शव पर न तो घाव के निशान मिले और न ही आपसी लड़ाई के कोई सबूत।
इसलिए आशंका जताई जा रही है कि बाघ को जहर दिया गया। हालांकि वन विभाग कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जबकि एसटी-चार नामक एक अन्य बाघ का पिछले दो सप्ताह से कोई सुराग नहीं है। लापता इस बाघ का तलाशी अभियान तेज कर दी गई है।
पढ़े : केटी-रसेल की शादी में बाघ बना बराती
मृतक बाघ को 28 जून 08 को लाया गया था। रविवार सुबह एसटी-1 के कॉलर से सिग्नल मिलने के बाद बाघ के शव को ट्रेस किया गया। बाघ का शव वनकर्मियों को सरिस्का की टहला रेंज स्थित कालाखेत के पास बेयरीवाला नाला राजौरगढ़ में पड़ा मिला। शव 72 घण्टे से ज्यादा पुराना बताया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications