दिल्ली हादसे में मृतकों की संख्या 60 से ऊपर, शीला दीक्षित मौके पर

दिल्ली। लक्ष्मीनगर इलाके में हुई इस दर्दनाक घटना का जायजा लेने पहुँची मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि उस हादसे की जांच कराई जायेगी और दोषियों को बख्सा नहीं जायेगा। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने इस हादसे पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी और पीड़ितों को मुआवजा भी दिया जाएगा लेकिन फिलहाल सबसे बड़ी चिंता यह है कि लोगों को मलबे से बाहर निकाला जाए जिससे उनका इलाज कराया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है कि ये निर्माण अवैध है। इतनी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा। मामले की जांच कराई जाएगी। उन्‍होंने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि इस हादसे से लोगों को सबक लेना चाहिए और ऐसी जगहों पर निर्माण कार्यों, खासकर अवैध रूप से निर्माण करने से बचना चाहिए।

आप को बता दें कि पूर्वी दिल्‍ली के लक्ष्‍मीनगर इलाके में सोमवार रात करीब आठ बजे एक पांच मंजिली रिहाईशी इमारत ढह गई। इस हादसे में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की खबर है। 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रशासन के मुताबिक मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है। कई शवों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। राहत कार्य जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+