संसद में विपक्ष का हंगामा, JPC जांच के लिए करता रहा जिद
नई दिल्ली। आज दोनो सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा। विपक्ष मांग करता रहा कि घोटालों की जांच JPC से हो और सरकार थी वो ना-ना करती रही जिसके चलते सदन की कार्रवाई लंबे समय तक बाधित रही। 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की पुरजोर मांग को लेकर मंगलवार को भी संसद के दोनों सदनों में जबर्दस्त हंगामा हुआ जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद ही लोकसभा में भारी शोर-शराबे के बीच कैग रिपोर्ट पेश की गई जिसके बाद लोकसभा गुरूवार सुबह तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई ।
राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई तो दोनों सदनों में विपक्षी सांसद जेपीसी से जांच कराने की मांग करने लगे और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। शोरशराबे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही आज भी ठप रही। विपक्ष 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन, राष्ट्रमंडल खेल तथा आदर्श हाउसिंग सोसाइटी मामलों में हुए घोटालों की जांच जेपीसी से कराने की मांग पर अड़ा हुआ है जबकि सरकार इससे साफ इन्कार कर चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications