क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

रांची के चर्च में पहली महिला पादरी

By Super
Google Oneindia News

रांची, 16 नवंबर (आईएएनएस)। झारखण्ड की राजधानी रांची के नॉर्थ वेस्टर्न गोजनर इवानजेलिकल लूथेरन चर्च (एनडब्ल्यूजीईएल) में पहली बार 39 वर्षीय जनजातीय महिला चोन्हेन मिज को पादरी बनाया गया है। चर्च के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महिला पादरी बनाए जाने से उत्साहित मिंज ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, "पादरी बनना बहुत सुखद अनुभव है। पूर्वी भारत में यह पहला मौका है जब किसी महिला को एनडब्ल्यूजीईएल का पादरी बनाया गया है।"

दो बच्चियों की मां मिज का विवाह सीमा सुरक्षा बल के एक जवान के साथ हुई है। उनकी नियुक्ति सोमवार को हुई।

मिज ने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक किया और चेन्नई में 1994 से 1998 तक धर्मशास्त्र का अध्ययन किया।

अधिकारी ने बताया कि मिज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मिशनरी कार्य कर चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X