दिल्ली में बचाव कार्य जारी, मृतकों की संख्या 60 के पार

Building collapse
नई दिल्ली। दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में सोमवार रात ढही बहुमंजिली इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशे जारी है जबकि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 से ज्यादा हो गई है।

पुलिस ने इस जमीदोंज इमारत के मालिक अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे के बाद सिंह फरार है। इस हादसे में 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना के दूसरे दिन मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

यह हादसा सोमवार रात 8.15 बजे हुआ। इस इमारत में ज्यादातर कामगार तबके लोग रहते थे। इनमें से ज्यादातर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग थे। दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि मरने वालों की संख्या 60 हो गई है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जोरों पर है। बचाव कार्य में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान भी जुटे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बताया कि बचाव कार्य में करीब 300 लोगों को लगाया गया है। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश नारायण और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शीला ने इस घटना के लिए दिल्ली नगर निगम को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा, "यहां निगम की ओर से लापरवाही बरती गई है। बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के कोई इमारत वैध नहीं मानी जा सकती है। यह एक अवैध इमारत थी।"

कॉलोनी की तंग गलियों की वजह से रात के समय क्रेन और अन्य उपकरणों के घटना स्थल पर पहुंचने में देरी हुई। अंधेरे और बूंदाबांदी ने भी राहत एवं बचाव कार्यो में बाधा पहुंचाई। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अवैध रूप से किए गए निर्माण के चलते इमारत गिरी होगी। निगम के एक अधिकारी ने बताया, "महावीर एंक्लेव में तीन दिन पहले हमने पांच मंजिली इमारत के अवैध निर्माण को तोड़कर उसे गिरने से रोका।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+